टॉप 6 लिपलॉक- दूसरे नंबर पर ऐश-रितिक
मोस्ट किसेबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चुनी गईं और उनके ठीक पीछे कुछ ही किसों से रह गईं बच्चन फैमिली की बहू और अभिषेक बच्चन की लवेबल वाईफ ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या राय ने रावण में अभिषेक बच्चन और विक्रम के साथ कुछ इंटिमेट सीन्स किये थे जो कि काफी चर्चा में रहे। साथ ही 'धूम 2' में रितिक रोशन के साथ उनका छोटा सा लिपलॉक काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'गुरु' में भी ऐश्वर्या राय के कुछ किसिंग सीन्स और कुछ इंटिमेट सीन्स थे।

ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन जोड़ी यूं तो सलमान खान के साथ काफी पसंद की गई लेकिन सलमान के साथ ऐश्वर्या का कोई इंटिमेट या किसिंग सीन नहीं फिल्माया गया। साथ ही ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की जोडी़ भी पसंद की गई लेकिन शाहरुख के साथ भी ऐश्वर्या राय का कोई हॉट सीन नहीं फिल्माया गया। शादी के बाद से ऐश्वर्या राय ने ऑफस्क्रीन के साथ ऑनस्क्रीन भी अपने पति अभिषेक के साथ जोड़ी बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी इस जोड़ी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











