ऐश्वर्या राय-जया बच्चन के बीच चल रही है खटपट! बोलीं- वह पीछे खड़ी रहेगी और...

Aishwarya Rai

बच्चन फैमिली आए दिनों किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरती है। फिलहाल तो इन दिनों सभी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो ऐश्वर्या किसी भी फंक्शन पार्टी में अलग आती हैं और बाकी बच्चन परिवार फंक्शन में अलग आता है। दरअसल पिछले दिनों अंबानी फैमिली के फंक्शन में बच्चन परिवार एक साथ नजर आया था और ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ अलग नजर आई थीं।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया और कहा कि जया बच्चन बहू ऐश्वर्या के साथ अजीब व्यवहार करती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी जब ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में गई थीं तब नव्या नवेली भी इस फंक्शन वीक का हिस्सा थीं, लेकिन जया और श्वेता बच्चन सिर्फ नव्या को ही सपोर्ट करती दिखीं थीं। यहां तक की दोनों एक ही जगह गए, लेकिन दोनों अलग-अलग गए थे।

बच्चन परिवार और ऐश्वर्या की अनबन के बीच जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू चर्चाओं में है। बता दें कि यह इंटरव्यू कॉफी विद करण के शो के दौरान का है। इस शो में आकर जया बच्चन ऐश्वर्या पर नाराज नहीं बल्कि उनकी भर-भरकर तारीफ करती नजर आ रही हैं।

जया बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन के वैसे तो कई वीडियो चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन यह वीडियो भी जमकर छाया हुआ है क्योंकि इस वीडियो में जया ऐश्वर्या की तारीफ करती हुई कहती हैं कि वह काफी शांत हैं और काफी फिट भी हैं। वह खुद में एक बड़ी स्टार हैं। वह परिवार में घुल मिल गई हैं। उनकी अच्छी क्वालिटी यह है कि वह पीछे खड़ी रहेंगी वह शांत रहकर सुनेंगी और सबसे अच्छी बात यह है कि वह आसानी से फिट हुई हैं।

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल साल 2007 में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री को न्योता नहीं दिया गया था। दोनों की शादी में परिवार और खास मेहमान ही शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X