..................... Aishwarya Rai is the 'dream girl' : Hema Malini | ड्रीम गर्ल हेमामालिनी नहीं ऐश्वर्या राय है - Hindi Filmibeat

ड्रीम गर्ल हेमामालिनी नहीं ऐश्वर्या राय है

Aishwarya Rai
फिल्म सपनों के सौदागर से फिल्मी पर्दे पर कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री हेमामालिनी को लोग ड्रीम गर्ल कहते हैं। स्वप्न सुंदरी के खिताब से नवाजी जा चुकी हेमा आज भी जब पर्दे पर दिखायी देती है तो लोग आज की अदाकराओं को भूल जाते हैं। बागवां की सफलता इसकी जीती जागती मिसाल है। लाखों दिलों पर राज करने वली ये सुंदरी असल में धर्मेन्द्र के दिल की रानी है। लेकिन अपने तमगे को वो किसको देना चाहेगीं इसके जवाब में उन्होंने पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का नाम लिया ।

हेमा में केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि अदाएं भी थी, उन को अभिनय भी आता था तो उनको डांस में महारथ हासिल है। हेमा को अपनी छवि ऐश में दिखायी देती है। हेमा के मुताबिक ऐश में सुंदरता है, अभिनय है, नजाकत है और सबसे बड़ी बात उन्हें डांस भी आता है। इसलिए हेमा ने कहा उनकी नजर में आज की ड्रीम गर्ल ऐश हैं। उनके मुताबिक सुंदर तो काफी अभिनेत्रियां हैं लेकिन ऐश की बात ही कुछ और है।

फिलहाल हेमामालिनी इन दिनों अपनी बेटी ईशा देओल के डूबते करियर को संवारने में लगी है। उन्होंने लंबे समय बाद टेल मी ओ खुदा नाम की फिल्म का निर्माण किया है जिसमें उनकी बेटी ईशा, पति धर्मेन्द्र और वो खुद नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X