..................... Aishwarya Rai is still 'Bachchan', picture clicked close up with Abhishek Bachchan, Divorce rumoures end! - Hindi Filmibeat

'बच्चन' ही हैं ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के साथ क्लोज होकर क्लिक करवाई तस्वीर, हवा हुईं अफवाहें!

aishwarya rai abhishek bachchan

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Photo- इंडिया की सबसे बड़ी गॉशिप का आज अंत हो गया। कई महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक को लेकर बातें हो रहीं थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं है और दोनों साथ नहीं रह रहे हैं।

लेकिन आज कुछ तस्वीरें सामने आईं जिन्होने तलाक की खबरों पर पानी फेर दिया है। दरअसल एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के साथ काफी क्लोज होकर खड़ी हैं।

देखने पर ऐसा लग रहा है कि उन्होने उनको होल्ड किया हुआ है। इन तस्वीरों को pinkvillausa ने पोस्ट किया है और तस्वीरें सामने आकर वायरल हो रही हैँ। इसके पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसको anuranjan1010 नाम की एक महिला ने पोस्ट किया था। इस तस्वीर में खुद ऐश्वर्या राय को सेल्फी क्लिक करते देखा गया था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन को होल्ड किया हुआ है और बेहद खुश लग रही हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ब्रह्मांड अब शांत हो जाएगा। बहुत खुशी की बात है।''' एक ने लिखा, ''खैर यह अच्छा है कि वे एक साथ हैं।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो पहले से पता था पब्लिसिटी के लिए है।'' एक ने लिखा, ''मीडिया के लिए दुख हुआ, अब क्या मुद्दा बचा।'' एक ने लिखा, ''ये लो रूमर्स खत्म हो गए।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

कब बयान आएगा सामने

अब देखने वाली बात ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इस मुद्दे को लेकर बात करते हैं। गौरतलब है कि अनंत राधिका की शादी के दौरान दोनों अलग अलग आए थे और इसके बाद इन अफवाहों को हवा मिल गई थी। फिलहाल इन तस्वीरों ने सामने आकर सबकुछ नॉर्मल कर दिया है। देखिए तस्वीरें जो कि pinkvillausa ने साझा किया है..

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X