घर बैठे बैठे बोर हुई ऐश्वर्या, अब बनेंगी वकील
ऐश्वर्या राय के फैन्स शायद यह सुनकर झूम उठें। जी हां, क्योंकि विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन एक फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के लिए पॉपुलर हुई अभिनेत्री ऐश्वर्या लंबी ब्रेक के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार है।
ऐश्वर्या निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा' से कमबैक करने वाली हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में एश्वर्या के साथ जॉन अब्राह्म और इरफान खान हैं। वहीं खबरों के मुताबिक अब जज्बा से शबाना अज़मी भी जुड़ गई हैं। जाहिर है, जिस फिल्म की स्टार कास्ट इतनी जबरदस्त हो, उसका इंतजार तो दर्शक पलकें बिछाएं करेंगे ही।
‘जज्बा' में ऐश्वर्या वकील का किरदार निभाएंगी। वह शबाना आजमी की वकील होंगी। शबाना एक प्रोफेसर के किरदार में हैं जो न्याय पाने के लिए सालों से संघर्ष कर रही हैं। वहीं, इरफान खान बर्खास्त पुलिस ऑफिसर बने हैं। बताया जाता है कि फिल्म जज्बा की शूटिंग जनवरी 2015 से शुरू होगी।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने अंतिम बार संजय लीला भंसाली की वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म गुजारिश में ऋतिक रोशन के साथ अभिनय किया था। जबकि संजय गुप्ता की पिछली फिल्म थी, शूटआउट एट वडाला, जो एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
