Ooo: तो अब सलमान की स्टाईल में करियर संभालेंगी ऐश्वर्या राय!
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब अपने करियर में लगाम लगाना शुरू कर दिया है। वो जानती हैं कि एक गलती और उनका करियर एकदम खत्म। इसलिए हर कदम ऐश्वर्या राय फूंक फूंक कर रख रही हैं। फिर चाहे इसके लिए उन्हें सलमान खान स्टाईल में अपने करियर का ध्यान ही क्यों ना रखना पड़े।
दरअसल, ऐश्वर्या राय एक के बाद एक ऑफर ठुकरा रही हैं। क्यों? क्योंकि ये सारे ऑफर उम्र में बड़े हीरो के हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी बड़े हीरो के साथ काम नहीं करना चाहती हैं।

दरअसल, हम यूं ही सलमान और ऐश्वर्या का नाम एक साथ नहीं जोड़ रहे हैं। अब ये तो आपको याद ही होगा कि कैसे सलमान खान अपनी फिल्म के लिए कृति सैनन पर फुलटू फिदा थे। उनसे सलमान क्या क्या नहीं करवाना चाहते थे।
वहीं जुही चावला ने जब उनसे कहा कि चलिए साथ में पिक्चर कर ली जाए तो सलमान का कहना था कि अब तुम केवल मेरी मां का रोल कर सकती हो। ऐश्वर्या राय भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। ऐ दिल है मुश्किल में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काफी हेडलाइन्स बटोरने की कोशिश की। जबकि फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था जिसे वो ना ही करतीं तो बेहतर था।
वहीं दूसरी तरफ, वो संजय दत्त की हीरोइन बनने से इंकार कर चुकी हैं तो अनिल कपूर के साथ फन्ने खान के लिए भी वो अभी तक अपनी हामी नहीं भरना चाह रही हैं। यहां तक कि वो अभिषेक बच्चन के साथ भी काम नहीं कर रही हैं।
बस इसलिए उनकी इस बात से हमें तुरंत सलमान खान याद आ गए। वैसे ऐश्वर्या राय और सलमान खान की बॉक्स ऑफिस WAR काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications