ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की नई ड्रीम गर्ल

कुछ ऐसा ही उनकी नयी फिल्म 'माई न्यू ड्रीम गर्ल' के साथ भी हो रहा है। श्री राघवन की इस फिल्म में ऐश्वर्या नजर आएँगी और इस बारे में निर्देशक का कहना है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि वो किरदार ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फिल्म से प्रभावित है।
खुद इस बारे में ऐश्वर्या का मानना है कि वो तो कलकार हैं, जिस तरह का किरदार उनके निर्देशक द्वारा बताया जायेगा, वे उसी तरह का किरदार करेंगी। अफसोस इस बात का है कि अभी से ही ये अफवाह उड़नी शुरू हो चुकी है कि फिल्म का किरदार हेमा मालिनी की फिल्म से प्रभावित है। जबकि राघवन का मानना है कि ये उनकी सोच है जिसे वो ड्रीम गर्ल के रूप में दर्शाएंगे।
राघवन का कहना है कि वे बॉलीवुड को एक नयी ड्रीम गर्ल देंगे यह उनका दावा है। ऐश्वर्या के बारे में ये भी खबरें हैं कि वे हेमा मालिनी की इन दिनों सारी की सारी फिल्में देख रही हैं क्योंकि उन्हें सत्ते पे सत्ता में भी हेमा मालिनी का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। साथ में यह ड्रीम गर्ल का रोले भी। सो, वे बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में हेमा मालिनी का कहना है कि उन्हें तो इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं कि ऐसे शीर्षक के साथ कोई फिल्म बनने भी वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











