कांस के रेड कार्पेट पर दूसरे दिन ऐश ने पहना सिंपल सफेद गाउन
ऐश की इस ड्रेस के डिजायनर उनके पुराने और पसंदीदा रोबर्टो कावली हैं। हालाकि ऐश कांस के दूसरे दिन अपने पहले दिन के लुक से काफी सिंपल दिखीं लेकिन इसके बावजूद ऐश की खूबसूरती को कोई नज़र अंजाद नहीं कर सकता। ऐश ने सफेद रंग के गाउन के साथ सफेद डायमंड की इयरिंग्स और हल्के रंग की लिपिस्टिक के साथ अपने गालों पर हल्का सा ब्लश लगाया था। इस खूबसूरत और सिपल अवतार में ऐश ने गजब ही ढ़ा दिया। ऐश इस सफेद गाउन में बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं दिखीं लेकिन उनके पहले दिन के मुकाबले में दूसरे दिन भी उनकी खूबसूरती में कमी नहीं बल्कि इजाफा ही हुआ।
67वें कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन नज़र ना आ सकने के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन को कांस का छंठा और सांतवा दिन दिया गया रेड कार्पेट पर चलने के लिए। ऐश के फैंस इस बात से काफी निराश हुए लेकिन जब छंठे दिन ऐश अपने गोल्डेन फिश अवतार में रेड कार्पेट पर चलीं तो उन्हें देखने के लिए पहले के मुकाबले दुगने लोग इकट्ठा हुए। और सांतवे दिन तो और भी ज्यादा लोग ऐश की झलक को बेताब थे।


Click it and Unblock the Notifications












