इंफ्लुएंसर की ये बात सुन इंप्रेस हुईं ऐश्वर्या राय, गिफ्ट कर दिया महंगा सामान, लोग बोले- आपका दिल बड़ा है...

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पेरिस फैशन वीक में अपने शानदार वॉक और ग्लैमरस लुक से धूम मचाती दिख रही हैं। जैसे ही ऐश्वर्या राय ने पेरिस में कदम रखा उनके फैन्स उनसे एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेताब नजर आए। बीते दिन एक फीमेल फैन की आंखों में आंसू देख ऐश्वर्या राय से उसे गले लगा लिया था। काफी देर तक ऐश्वर्या राय अपनी फैन को चुप करवाते नजर आईं। इस वीडियो ने फैन्स का दिल जीत लिया। लोग ऐश्वर्या को रियल क्वीन बताने लगे।
ऐश्वर्या के इस वीडियो ने मचाया धमाल
वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय से मिलने के लिए मेकअप कंटेंट क्रिएटर आदित्य मदीराजू गए। उन्होंने ना सिर्फ ऐश्वर्या राय से मुलाकात की बल्कि ऐश्वर्या राय को अपने बारे में खुलकर बताया और उनके साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की। वहीं आदित्य मदीराजू की बात सुनकर ऐश्वर्या राय इतनी खुश हुईं कि उन्होंने आदित्य को एक तोहफा भी दिया।
गिफ्ट किया अपना महंगा प्रोडक्ट
आदित्य ऐश्वर्या को बताते हैं कि उनके हसबैंड उनके काफी बड़े फैन हैं। यह सुनकर ऐश्वर्या राय काफी खुश हुईं। आदित्य ने ऐश्वर्या को अपने पति और अपनी बेटी की तस्वीर दिखाई। यह देखकर ऐश्वर्या राय ने आदित्य को बधाई दी। एक्ट्रेस ने आदित्य की खुशी देखकर उन्हें अपनी तरफ से एक महंगा मेकअप प्रोडक्ट गिफ्ट किया। यह देखकर आदित्य काफी खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि आप हमारी दिलों की रानी हो। आपसे मिलना एक सपने के जैसा था।
वीडियो ने जीत लिया फैन्स का दिल
बता दें कि सोशल मीडिया पर आदित्य और ऐश्वर्या राय का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप तो सच में क्वीन हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा आपके जैसा बड़ा दिल हर किसी का नहीं होगा। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यह पल बहुत ही यादगार पल है आप इसे हमेशा याद रखोगे।


Click it and Unblock the Notifications