अभिषेक बच्चन को साथ खड़ा देख ऐश्वर्या राय ने पति को कसकर लगाया गले, नजारा देखती रह गईं जया बच्चन VIRAL

Aiswarya rai Hugged Husband Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों खास सुर्खियों में बने हुए हैं। हर कोई इन दिनों दोनों को खास फॉलो कर रहा है। कभी दोनों के तलाक की खबरें चर्चाओं में आती हैं तो कभी दोनों के साथ होने की खबरें हेडलाइन्स बन जाती हैं।
बता दें कि ऐश और अभिषेक कई फैन्स के फेवरेट कपल हैं। दोनों की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल में की जाती है। हालांकि दोनों के तलाक की खबरों ने फैन्स का दिल काफी दुखाया था, लेकिन अब दोनों की साथ में आ रही तस्वीरें देख फैन्स के दिलों को तसल्ली मिल रही है। ऐश-अभिषेक दोनों इन दिनों जमकर सर्च लिस्ट में बने हुए हैं। आए दिनों दोनों के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
फिलहाल तो ऐश और अभिषेक का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स बेहद ही खुश हो रहे है। क्योंकि इस वीडियो में ऐश और अभिषेक की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
जी हां, वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अपने ससुर अमिताभ बच्चन से अवॉर्ड रिसीव करती हैं, लेकिन इसके बाद वह अभिषेक बच्चन को याद करती हैं। वह कहती हैं कि अभिषेक...कहां हो मुझे लगा यहीं होगे, इतने में ही अभिषेक बच्चन स्टेज पर आ जाते हैं। अभिषेक को अपने सामने आता देख ऐश्वर्या राय बहुत ही एक्साइटेड हो जाती हैं और वह कसके अभिषेक को गले से लगा देती हैं।
दोनों का ये क्यूट मोमेंट देख कई सितारे तालियां बजाने लगते हैं वहीं जया बच्चन यानी कि ऐश्वर्या राय की सासू मां खुशी से देखती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वहा क्या जोड़ी है नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications