शमिताभ देखकर ऐश्वर्या ने अपने ससुर को दी 'जादू की झप्पी'
आज अमिताभ बच्चन और धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमिताभ' रिलीज हो गई है और फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉस भी मिल रहा है। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमिताभ' से अमिताभ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड के महानायक क्यों हैं। वहीं , धनुष भी इस फिल्म के साथ रांझणा वाली सफलता को और पक्की करते दिखे।

बहरहाल, आम दर्शकों से पहले बॉलीवुड सितारों के लिए फिल्म ‘शमिताभ' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां बिग बी समेत, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी मौजूद थे। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म देखने के बाद ऐश्वर्या थोड़ी इमोशनल भी हो गई और उन्होंने अपने ससुर अमिताभ बच्चन को गले लगा लिया। ऐश शमिताभ में बिग बी के अभिनय को देख कर इस कदर अभिभूत हो गईं कि वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहीं थीं।
पढ़ें- फिल्म रिव्यू, शमिताभ
गौरतलब है कि, मुंबई में गुरूवार को शमिताभ फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीरों को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर साझा किया और कहा कि उनका मन प्रशंसा और शुभकामनाओं के बावजूद ‘निश्छल और एकाकीपन' में रमा हुआ है।
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘शो अब खत्म हो गया है। प्रशंसाओं और शुभकामनाओं की भरमार है। फिल्म देखने के बाद बहू ने भी तारीफ की।' आपको बता दें, शमिताभ में अमिताभ बच्चन ने एक हताश और शराबी व्यक्ति का किरदार निभाया है जो एक ऐसे एक्टर की आवाज बनता है, जो बोल और सुन नहीं सकता है। यह किरदार धनुष ने निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications