ऐश्वर्या राय ने लगाई आराध्या की इन चीजों पर पाबंदी, पिता अभिषेक बच्चन ने खोला राज कहा- उसकी परवरिश...

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही बॉलीवुड के मोस्ट पॉवरफुल कपल में से एक हैं। दोनों अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। हर कोई अभिषेक बच्चन से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी अपडेट जानना पसंद करता है।
पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के मतभेदों की खबर जमकर चर्चाओं में थी, लेकिन बाद में यह मामला पूरी तरह ठंडा हो गया। इन अफवाहों के चलते कई बार ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं अभिषेक लगभग हर इंटरव्यू में पत्नी ऐश्वर्या की भर-भर के तारीफ करते हैं। इससे लोगों को यह तो समझ आ गई गया कि दोनों के तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह मात्र थीं।
अभिषेक ने की ऐश्वर्या की जमकर तारीफ
वहीं हालिया इंटरव्यू में भी कुछ ऐसा ही हुआ। अभिषेक बच्चन ने आराध्या की परवरिश को लेकर पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ की। चलिए जानते हैं कि आखिर अभिषेक ने क्या कुछ कहा- अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में अपनी फैमिली लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बेटी आराध्या की परवरिश का पूरा क्रेडिट पत्नी ऐश्वर्या को दिया। एक्टर ने कहा- 'मैं हर एक चीज का क्रेडिट पूरी तरह से आराध्या की मां ऐश्वर्या को देना चाहता हूं। मैं काम के सिलसिले में अकसर बाहर आता जाता रहता हूं, लेकिन उस समय ऐश्वर्या ने बेटी का ध्यान रखा। उन्होंने आराध्या पर काफी मेहनत की है। वह कमाल की हैं मुझे लगता है की पिताओं में इतनी क्षमता नहीं होती है।
ये चीजें इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं आराध्या
अभिषेक बच्चन आगे कहते हैं कि- आराध्या मेरी प्रायोरिटी है, लेकिन ऐश्वर्या ने आराध्या की परवरिश पर खास ध्यान दिया है। अभिषेक खुलासा करते हैं कि आराध्या 13 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वह ना तो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और ना ही उनके पास स्मार्ट फोन रहता है। ऐश्वर्या ने आराध्या की इन सभी चीजों पर पाबंदी लगा रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











