..................... Aishwarya Rai hold tight hand of Abhishek Bachchan in front of jaya Bachchan in Arjun Tendulkar wedding - Hindi Filmibeat

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पत्नी संग पहुंचे अभिषेक बच्चन, कैमरे को देखते ही ऐश्वर्या का हाथ पकड़कर...

Aishwarya-Abhishek Reached at Arjun Tendulkar wedding: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। क्योंकि आज उनका लाड़ला बेटा अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां, पिछले साल अर्जुन और सानिया की सगाई हुई थी और आज दोनों शादी के बंधने में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए तमाम फिल्म स्टार्स और क्रिकेट स्टार्स शामिल हुए हैं।

Aishwarya Rai

शादी में शामिल हुए ये मेहमान

बता दें कि अभी तक एमएस धोनी उनकी पत्नी साक्षी, वेंकटेश प्रसाद, सुनील गावस्कर, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शाह, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी समेत तमाम नामी हस्तियां शादी में शामिल हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर फैलती हैं रिश्ते को लेकर गॉसिप

वहीं हाल ही में एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी अटेंड करने के लिए अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए हैं। वह भी अकेले नहीं पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ। लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर तमाम बातें फैल रही हैं। कपल कई बार अपने साथ होने की सबूत लोगों को दे चुके हैं, लेकिन फिर भी इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर गॉसिप होती ही रहती हैं।

इंटरनेट पर छाया ऐश-अभिषेक का वीडियो

वहीं आज सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में अभिषेक बच्चन ने अपने माता पिता के साथ नहीं बल्कि पत्नी ऐश्वर्या के साथ एंट्री ली। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के हाथों में हाथ डाले दिखे अभिषेक बच्चन। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख फैन्स के दिल को तसल्ली हो रही है। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के इस तरह साथ देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत सालों बाद एक साथ देखा है दोनों को। तो वहीं दूसरे ने लिखा- शुक्र है कि आराध्या को यहां नहीं ले आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X