दुनिया से छिपा कर रखा है ऐश्वर्या राय ने अपना बेटा ? तलाक की खबरों के बीच फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Aishwarya rai

Aishwarya Rai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। किसी का मानना यह है कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं तो किसी का कहना है कि ऐश्वर्या अब अभिषेक से दूर रहती हैं।

हालांकि तलाक के मुद्दे और ऐश्वर्या के अभिषेक से दूर रहने की बात पर ना तो अभी कपल ने कोई बयान दिया है और ना है अभी बच्चन परिवार की तरह से किसी भी तरह का कोई स्टेटमेंट आया है, लेकिन कहा यही जाता है कि ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अब बच्चन हाउस जलसा में नहीं रह रही हैं।

दोनों के तलाक के बीच अब एक मामला और सुर्खियों में आ रहा है। जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल आंध्र प्रदेश के रहने वाले संगीत कुमार ने यह दावा किया है कि वह ऐश्वर्या राय के बेटे हैं। लड़के का दावा है कि वह IVF तकनीक से पैदा हुए थे। उस समय ऐश्वर्या केवल 15 साल की थीं।

लड़ने ने यहां तक कह दिया कि वह दो साल की उम्र तक ऐश्वर्या के माता पिता के साथ रहे थे। ऐश्वर्या की मां वृंदा राय ने उनका पालन पोषण किया था, लेकिन उनके जन्म के डॉक्यूमेंट्स उनके रिश्तेदारों ने नष्ट कर दिए हैं। इसीलिए उनके पास कोई सबूत नहीं है जिससे वह यह साबित कर पाएं कि ऐश्वर्या ही उनकी मां हैं। लड़के का कहना है कि वह अब अपनी मां के साथ ही रहना चाहते हैं।

बता दें कि लड़के ने यह दावा साल 2017 में किया था। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच यह मामला फिर से लाइमलाइट में आ रहा है। हालांकि इस मुद्दे पर पहले भी ऐश्वर्या राय का कोई रिएक्शन नहीं था और ना अभी आया है। काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम द्वारा निर्दशित फिल्म पोन्नियन सेलवन में देखा गया था। वहीं इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X