कार से उतरते ही ऐश्वर्या राय ने पकड़ा ससुर अमिताभ बच्चन का हाथ, हैरान कर देगा वीडियो!

Aishwarya rai Bachchan Amitabh Bachchan

Aishwarya Rai Holds Amitabh Bachchan Hand- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच अब सब सही हो गया है। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया था। लेकिन इस दौरान एक वीडियो फिर सामने आया है।

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन भी साथ नजर आ रहे हैं। ऐश ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोगों को ये पता चल गया होगा कि ससुर जी के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा है। वायरल हो रहे वीडियो में ऐश, अभिषेक और अमिताभ बच्चन एक साथ कार से निकले थे। इस दौरान वो सभी आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में आए थे।

ऐश्वर्या राय ने पकड़ा हाथ

वीडियो में आप देखेंगे कि आराध्या के स्कूल फंक्शन के लिए अमिताभ बच्चन कार से उतरते हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आ रहे है। अमिताभ बच्चन आगे बढ़ते ही हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन उनका हाथ पकड़ने लगती हैं और आगे बढ़ जाती हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर ये अच्छा वीडियो है जो कि वायरल हो रहा है। अभिषेक बच्चन भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

वीडियो को crazy4bolly ने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। बता दें कि वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के हैरान करने वाले कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हो सकता है कि उन्होंने उन पर साथ दिखने के लिए दबाव डाला हो.. इस बारे में सोचा?'' एक ने लिखा, ''दादी जया नहीं आईं? इसे सह-पालन कहा जाता है। अलग-अलग लेकिन बच्चों के कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कारों में जा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''सब को साथ देख कर बहुत ख़ुशी हुई।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X