'ना कर शादी, ये बर्बादी..' जब Aishwarya Rai ने भरी महफिल में बोली थी ये बात, अब वायरल हुआ वीडियो!

aishwarya rai viral video abhishek bachchan

Aishwarya Rai on Wedding- ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर जो कुछ खबरें सामने आ रही हैं वो किसी से छिपी नहीं हैं। अभिषेक बच्चन ने पूरी तरह से ऐश का साथ छोड़ दिया है और ये कपल एक साथ नजर नहीं आता है।

हाल ही में आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। लेकिन इस बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लाइनें लिखकर लोग पेश कर रहे हैं।

लोगों का ऐसा कहना है कि ऐश्वर्या राय शादी को लेकर पहले ही चेतावनी दे रही थीं लेकिन खुद इसमें फंस गईं हैं। दरअसल एक डांस वीडियो सामने आया है और इसमें ऐश्वर्या राय किसी अवॉर्ड शो में डांस करती दिख रही हैं।

अपने ही गाने 'जोर का झटका' पर परफॉर्म कर रही हैं। इस गाने में एक लाइन है, ''ना कर शादी ये बर्बादी, फिर ना पछताना।'' इसी क्लिप को काटकर लोग साझा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहें हैं। वीडियो में ऐश के अलावा दीपिका पादुकोण भी दिख रही हैं जो कि दर्शकों में बैठकर मुस्कुरा रही हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हर बार कि तरह रिएक्शन दे रहे हैँ। एक यूजर का कहना है, ''जिस तरह से उसने अपने फंसे हुए दुपट्टे और अपने डांस के मूव्स को संभाला।'' एक ने लिखा, ''उसी का गाना उसी की जिंदगी से रिलेट कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''जिस तरह दूल्हे ने दुल्हन को छोड़ा।'' एक ने लिखा, ''हाए दीपिका शर्मा गई ऐश को देखके।'' एक ने लिखा, ''सलमान भाई ने इस गाने को काफी सीरियस लिया है।''

सोशल मीडिया पर इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। ना सिर्फ गानों में बल्कि मीम्स के साथ भी लोग बच्चन परिवार को टारगेट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X