ऐश्वर्या राय ने ठुकरा दी थी पति अभिषेक बच्चन की फिल्म? नहीं करना चाहती थीं रोमांस,ये थी वजह!

Aishwarya Rai Rejected Abhishek's Movie- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साथ में काफी कमाल के लगते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि एक फिल्म में उन्होने अभिषेक के साथ काम करने से मना कर दिया था।
जी हां, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन थे और ऐश्वर्या राय को भी फिल्म ऑफर हुई थी। हालांकि उन्होने इस फिल्म से सिर्फ इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ नहीं बन रही थी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की जिसने रिलीज होकर कमाल का बिजनेस किया था। इस फिल्म में लीड रोल में शाहरुख खान नजर आए थे। इसके अलावा सोनू सूद और बोमन इरानी भी फिल्म का हिस्सा था।
शाहरुख खान के साथ रोमांस
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण वाला किरदार ऐश्वर्या राय को ऑफर हुआ था और उनको शाहरुख खान के साथ रोमांस करना था। हालांकि ऐश्वर्या नहीं चाहती थीं कि वो फिल्म में अपने पति के अलावा किसी के साथ कास्ट हों और उनको किसी दूसरे स्टार के साथ अपने पति के सामने रोमांस करना पड़े।
इसी वजह से ऐश ने फिल्म करने से इंकार कर दिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा किसी और स्टार की कोई हीरोइन नहीं थी। हालांकि इस फिल्म में ऐश्वर्या के ना होने की क्या वजह थी इसको लेकर किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है।
फिलहाल ऐश्वर्या राय किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनती हैं और अभिषेक बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। आखिरी बार अभिषेक बच्चन को हाउसफुल 5 में देखा गया था। उन्होने कमाल का अभिनय किया था और अंत में वो ही मर्डरर निकलते हैं। देखने वाली बात होगी कि अभिषेक बच्चन अब किस फिल्म में नजर आते हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications