फटे होंठों से ऐश्वर्या लायेगीं लाखों के चहरों पर मुस्कान

दरअसल बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश ने हाल ही में एक विज्ञापन शूट किया है जिसमें उनके होठों को कटा हुआ दिखायी गया है। ऐड के माध्यम से ये बताने की कोशिश की जा रही है कि फटे होंठ कोई नाइलाज बीमारी नहीं है। एक छोटे से आप्रेशन से इसका इलाज हो सकता है। ऐश्वर्या ने एड एक चैरिटी संस्था स्माइल ट्रेन के लिए किया है जो कटे -फटे होंठ वाले बच्चों का इलाज करवाता है।
लोगों को जागरूक करने के लिहाज से ऐश ने ये सराहनीय बल्कि हैरत अंगेज कदम उठाया है। शायद इसलिए ही ऐश्वर्या राय के सभी मुरीद हैं क्योंकि वो केवल अपने बारे में नहीं सोचती बल्कि दूसरों का भी बेहतर ख्याल रखती है। चलिए देखते हैं ऐश के ये फटे-कटे होंठ कितनों की मुस्कान का कारण बनते हैं।
;

Click it and Unblock the Notifications











