PICS: ऐश्वर्या राय का नया 'बैड गर्ल' फोटोशूट होश उड़ाने के लिए काफी है!
ऐश्वर्या राय धमाकेदार कमबैक करने वाली हैं और इस बात की गारंटी लेगा उनका ये फोटोशूट। जी हां....अपनी फिल्म जज़्बा की शूटिंग में व्यस्त ऐश्वर्या राय ने हाल ही में इतना धमाकेदार फोटो शूट किया है कि उनके इस अवतार को देखकर आप के होश उड़ जाएंगे। ऐश्वर्या ने डस्की और स्मोकी लुक लिया है। ऐश्वर्या की ये तस्वीरें देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें -
वोग की कवर स्टोरी है कमबैक और ऐश्वर्य़ा से बेहतरीन और कौन हो सकता था इस कमबैक स्टोरी का हकदार। उनकी तस्वीरों में उनका वही पुराना एटीट्यूड है और उन्हें देखकर साफ लग रहा है कि वो बैंग ऑन वापसी करने वाली है।
अपने कमबैक के बारे में ऐश्वर्या ने हाज़िरजवाबी का परिचय देते हुए कहा कि वो गायब हुई ही कब थीं। और सच ही है इन तस्वीरों को देखने 20 साल पुरानी ऐश्वर्या राय की याद आ रही है। फिल्म 'गुजारिश' के 5 साल बाद रूपहले पर्दे पर लौट रही हैं। उनके साथ इस फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और अनुपम खेर भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
