कराटे सीख रहीं है ऐश्वर्या राय
दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पहली बार फिल्म एंधीरन में काम करने जा रही ऐश्वर्या राय आजकल कराटे सीख रही है। इस फिल्म को लेकर रहस्य बरता जा रहा है। न तो फिल्म की कहानी को बताया जा रहा है और न ही फिल्म की शुटिंग खुले आम की जा रही है। सबकुछ गुप्त तरीके से चल रहा है।
लेकिन फिर भी कुछ न कुछ बातें निकलकर आ ही जा रही है। ऐश्वर्या को कराटे की ट्रेनिंग चेन्नई के एक प्रसिद्ध कराटे मास्टर दे रहें है। ऐश्वर्य ने कम समय में ही कराटे के बेसिक्स सीख लिए। इस फिल्म के सभी महिला किरदारों को कराटे की ट्रेंनिग दी जा रही है। रजनीकांत तो पहले से ही कराटे के मास्टर है।
फिल्म को लेकर चाहे कितनी भी गुप्तता बरतें, एक दिन तो सबकुछ पता चलना ही है।


Click it and Unblock the Notifications











