ऐश के हीरो बनें अरुणोदय सिंह

By Priya Srivastava

Aishwarya Rai
न न इस बार आप इस खबर को पढ़ कर यह सोच में न बैठ जायें कि किसी प्रशंसक की इतनी हिम्मत हो गयी है कि वह ऐश्वर्य राय से इश्क फरमायेगा और न ही शादी के बाद किसी सेलिब्रिटी को ऐश्वर्य राय के साथ इश्क फरमाने में कोई दिलचस्पी है। लेकिन फिर भी अब उनके नये आशिक की तलाश हो गयी है। दरअसल, फिल्म हीरोइन में ऐश्वर्य राय बच्चन के लिए एक युवा नायक की तलाश की जा रही है।

मधुर भंडारकर कई दिनों से इस फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी इच्छा कि किसी अच्छे कलाकार को वह फिल्म में शामिल करें, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें अपनी तलाश के मनमुताबिक नायक मिल गया है। फिल्म में ये साली जिंदगी के 21 किसिंग सींस देकर चर्चा बटोरनेवाले अरुणोदय सिंह को ऐश्वर्य के लिए चुन लिया गया है।

इस फिल्म में वह ऐश्वर्य के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। इससे पहले इस फिल्म के लिए रणबीर और इमरान का नाम भी सामने आ रहा था। प्रतीक बब्बर की भी आने की पूरी गुंजाइश थी। लेकिन इसे दूर कर दिया गया है और उन्होंने अरुणोदय सिंह को ही लेने का मन बना लिया है। आयशा, ये साली जिंदगी, मिर्च और सिकंदर जैसी फिल्मों से कामयाबी की सीढ़ियां चलनेवाले अरुणोदय खुश हैं कि उन्हें बड़े बैनर की फिल्में करने का मौका मिल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X