'हमें अपने मां-बाप से...' जब ऐश्वर्या राय ने अमेरिकी को दिया था मुंहतोड़ जवाब, Video आया सामने..

Aishwarya Rai Throwback Video - ऐश्वर्या राय भले ही इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में चल रही हैं लेकिन वो एक अच्छी इंडियन ये सभी जानते हैं। आज हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एक बार विदेश में उन्होने भारतीय संस्कृति का मजाक बनाए जाने पर जबरदस्त जवाब दिया था।
अब ये वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक अंग्रेज के साथ बातचीत कर रही हैँ। इस इंटरव्यू में विदेशी व्यक्ति ने इंडिया में लोगों को मां-बाप के साथ रहने को लेकर ताना मारा था। इस पर ऐश ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी थी।
क्या हुई थी बातचीत
इस वीडियो में आप देखेंगे कि अंग्रेज सवाल पूछता है, ''क्या आप अपने माता पिता के साथ रहती हैं, क्या ये सच है? क्या ये इंडिया में कॉमन है कि माता के साथ रहकर परेशानी का सामना करें?'' इस पर ऐश्वर्या राय ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ऐश ने कहा कि, ''हां ये इंडिया में कॉमन है कि आप अपने माता पिता के साथ रहते हैं क्योंकि हमें उनके साथ डिनर करने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेना पड़ता है।'' अब ऐश्वर्या राय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या बोले लोग?
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''माइंड ब्लोइंग,..,ब्यूटी विद ब्रेन।'' एक ने लिखा, ''लगभग सभी अमेरिकी टॉक शो होस्ट उनसे यह सवाल पूछ चुके हैं।''
एक ने लिखा, ''जीवन का हमेशा अपने तरीके से आनंद लेना सीखें, लोगों की पसंद समय-समय पर बदलती रहती है।'' एक ने लिखा, ''उसके चेहरे पर वह घृणा! वह आग है!'' एक ने लिखा, ''दोनों संस्कृतियाँ अपने अंत में बेहतर हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications