पेरिस जा बेटी को भूलीं ऐश्वर्या राय ? मम्मी संग एक तस्वीर खिंचवाने के लिए तरसती दिखीं आराध्या बच्चन, VIDEO

Aishwarya Rai

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक के लिए पेरिस गई हुई हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय के लुक और स्टाइल को देख लोग तो ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थके। ऐश्वर्या संग तस्वीर खिंचवाने के लिए फैन्स की भारी भीड़ देखी गई। कभी कोई ऐश्वर्या को देखकर रोता नजर आ रहा है तो कोई अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा कि ऐश्वर्या उनकी नजरों के सामने हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपने फैन्स से घिरी नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी बेटी आराध्या बच्चन मां के बिजी देख थोड़ा दूर ही नजर आईं। आराध्या को हमेशा ही ऐसे खास मौके पर मां के साथ देखा जाता रहा है। दोनों हाथों में हाथ डाले चलती दिखती थीं, लेकिन पहली बार आराध्या को मां के साथ समय बिताने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर आराध्या के उदास चेहरे का वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जितना आराध्या मां से प्यार करती है उससे कई ज्यादा ऐश्वर्या आराध्या से प्यार करती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों का बॉन्ड बहुत ही स्पेशल है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आराध्या को कितना गर्व महसूस होता होगा कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं।

हर काम में निपुण हैं आराध्या बच्चन

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। साल 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। ऐश्वर्या की बेटी 14 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वह अपनी मां की तरह ही हर काम में अव्वल हैं। आराध्या के कभी सिंगिंग के वीडियो सामने आते हैं तो कभी डांस के। कभी स्पीच के वीडियो दिखते हैं तो कभी परफॉर्मेंस के। बता दें कि अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या की इस मामले में तारीफ कर चुके हैं। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐश्वर्या आराध्या का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखती हैं। मुझे उनपर गर्व है।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai aaradhya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X