तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट कर दिया बड़ा हिंट, लोग बोले- हमें पता था कि...

Aishwarya Rai Flaunts Her Wedding Ring Amid Divorce Rumours: पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस बात को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अब इसी बीच खुद ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम से आराध्या के 13वें जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आराध्या की जन्मदिन पार्टी और अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी की तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान आराध्या ने चमचमाती ड्रेस पहनी हुई थी तो वही ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।
लेकिन ऐश्वर्या राय और आराध्या की जोड़ी तो बेहतरीन लगी ही रही थी। लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों का ध्यान ऐश्वर्या राय के हाथ में नजर आई रिंग पर अटक गया। ऐश्वर्या की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने रिंग फिंगर में डायमंड की रिंग पहनी हुई थी। जिसे हम वेडिंग रिंग भी कहते हैं। ऐश्वर्या की तस्वीरों को देखने के बाद में लोग कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश कर रही है।
अब लगातार ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मिस वर्ल्ड को भी कोई चीट कर सकता है क्या। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि एक बेटी के लिए माता और पिता दोनों ही जरूरी होते हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह थी। ऐश्वर्या और अभिषेक अभी भी साथ है।


Click it and Unblock the Notifications