ऐश की एक्टिंग और प्रेगनेंसी को लेकर बकवास करने वाले रसेल माफी मांगे

गौरतलब है कि रसेल पीटर्स ने बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय के बारे में कहा था कि वो बॉलीवुड में अपनी सुंदरता का पैसा खा रही है। उन्हें एक्टिंग-वैक्टिंग कुछ नहीं आती है। वो खूबसूरत दिखती है जिसका फायदा वो उठा रही है। असके अलावा उन्होंने उनकी प्रेगनेंसी को लेकर भी रसेल ने बेहद भद्दा और घटिया कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि - गुड जॉब अभिषेक। यू फाइनली नॉक्ड हर अप।
जिसके बाद से उनके विरोध का बाजार बेहद गर्म है। अक्षय कुमार ने रसेल के इस बयान पर माफी मांगी है क्योंकि रसेल उनके मेहमान थे। जिसके जवाब में अभिषेक ने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। जिसको माफी मांगनी चाहिए उसे तो इस बात का एहसास ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











