बेजान-उदास और रूखी हैं ऐश्वर्या राय की आंखे

ऐश की सुंदरता पर आहें भरने वाले लोग जरूर इस बात को सुनकर सकते में आ गये होंगे लेकिन यही सच है। दुनिया की सबसे सुदंर महिला का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में यह शब्द कहें हैं इटली के मशहूर इतिहासकार वलेरियो मासिमो मंफ्रेडी ने। जिनकी नजर में ऐश सुंदर तो हैं लेकिन उनकी आंखे पूरी तरह से भावहीन है।
उनका कहना है कि फिल्म द लास्ट लिजन में ऐश्वर्या राय ने एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था जिसमें उनके साथ बेन किंग्सले और कोलिन फर्थ जैसे कलाकार शामिल थे लेकिन ऐश के भावविहीन अभिनय की वजह से फिल्म का कबाड़ा हो गया।
क्योंकि ऐश की आंखों में वो कशिश ही नहीं जो लोगों को बांध कर रख सके। खैर वलेरियो मासिमो मंफ्रेडी को जो कहना था वो उन्होंने कह दिया, देखते हैं इस बात पर बच्चन परिवार या खुद ऐश्वर्या राय की क्या प्रतिक्रिया आती है। अब सबको उनकी प्रतक्रिया का ही इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











