..................... Aishwarya Rai engagement ring back Aishwarya rai first reaction on divorce wink Aaradhya Bachchan shock video - Hindi Filmibeat

VIDEO: ऐश्वर्या राय ने ये किसे मारी आंख? बेटी आराध्या भी हैरान... फिर अभिषेक संग तलाक पर पहली बार दिया रिएक्शन

Aishwarya Rai Engagement Ring

Aishwarya Rai Engagement Ring: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भले ही फिल्म इंडस्ट्री से अब थोड़ी दूर नजर आती है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर पिछले कई महीनो से वह चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार यही चर्चा हो रही है कि ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन का तलाक होने जा रहा है। हालांकि उसके बावजूद भी ऐश्वर्या की पापुलैरिटी में कोई भी कमी नहीं आई है।

हाल ही में दुबई में अवार्ड सेरेमनी के बाद ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या बच्चन के साथ में पेरिस फैशन वीक इवेंट में देखा गया था। अब इस इवेंट की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री का लुक काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है।

अफवाह थी कि अभिषेक बच्चन और उनके बीच कुछ मन मुटाव है और वे दोनों अलग होने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस को हाल ही में पेरिस फैशन वीक में देखा गया और फैन्स ने देखा कि उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी पहनी हुई थी। जबकि इससे पहले कुछ मौकों पर ऐश्वर्या की उंगली में वो अंगूठी नहीं दिखी थी। वीडियो में ऐश्वर्या को पेरिस फैशन वीक में लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान उनकी वो अलग सी शेप की चमकदार रिंग भी नजर आई। इस खास तरह की अंगूठी को 'वंकी' अंगूठी कहा जाता है और यह मंगलोरियन संस्कृति में एक महिला के मैरीटियल स्टेटस को दिखाने के लिए बहुत अहम मानी जाती है। ऐसे में एक बार फिर से ये अंगूठी फ्लॉन्ट कर ऐश्वर्या ने अभिषेक संग अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए सबका मुंह बंद कर दिया है।

पेरिस फैशन वीक इवेंट के दौरान बच्चन परिवार की बहू यानी कि ऐश्वर्या राय को प्रिंटेड ओवर साइज लॉन्ग जैकेट पहने हुए देखा गया। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और लाइट ग्लोइंग मेकअप भी किया हुआ था। इस वीडियो में वह कैमरे की तरफ देखते हुए आंख मारती नजर आती है। अब उनके इस अंदाज पर हर कोई फिदा हो गया है।

अब काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि ऐश्वर्या राय एक बार फिर से पहले की तरह एक खुशमिजाज अंदाज में लौट चुकी है। ऐश्वर्या को यूं ग्लो करता देखकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस इवेंट के दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या को भी देखा गया। वह पिक स्वेटशर्ट और जींस में नजर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X