अपने पिता को याद कर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय, एक्ट्रेस ने शेयर कीं आराध्या की नाना संग अनदेखी तस्वीरें

Aishwarya Rai remembers father: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को उनके जन्मदिन पर खास तरीके से याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन अपने दादा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने फैन्स का दिल छू लिया और बहुतों ने भावुक होकर रिएक्ट किया।
यादों में अब भी जिंदा हैं पिता
ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट में एक प्यारा और दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे डियरस्ट डैडी-अज्जा। आप हमारे गार्जियन एंजल हो। हम आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे। आराध्या के लिए आपके ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार के लिए धन्यवाद, अब वो 14 साल की हो गई है।'
पोस्ट की पहली तस्वीर में छोटी सी आराध्या अपने दादा के गाल पर किस करती दिख रही हैं, जबकि ऐश्वर्या उनके साथ खड़ी हैं। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या सफेद कपड़ों में अपने पिता की तस्वीर के सामने प्रार्थना करती नजर आ रही हैं।
2017 में दुनिया को अलविदा कह गए थे कृष्णराज राय
कृष्णराज राय का साल 2017 में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। तब से ऐश्वर्या हर साल उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करती हैं। वह अक्सर कहती हैं कि उनके पिता आज भी उनकी जिंदगी की प्रेरणा और ताकत हैं।
ऐश्वर्या का करियर और हालिया काम
ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म मणिरत्नम की मेगा ऐतिहासिक फिल्म "पोन्नियिन सेलवन 2" थी, जो 2023 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में विक्रम, कार्थी, त्रिशा, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सोभिता धूलिपाला जैसे बड़े एक्टर्स शामिल थे।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और लगभग ₹344.63 करोड़ का विश्वव्यापी कलेक्शन किया। इस फिल्म में ऐश्वर्या के प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई और उन्हें SIIMA Award में बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला।
अभिषेक बच्चन ने भी उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा था कि यह उनके करियर का सबसे बेहतरीन काम है।
अगले प्रोजेक्ट का इंतजार
फिलहाल फैंस ऐश्वर्या की अगली फिल्म के ऐलान का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











