ऎश बन सकती है नेक्स्ट बांड गर्ल!
खबर है कि भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर फिल्म जेम्स बांड सीरीज के निर्माता एक भारतीय चेहरे को फिल्म में स्थान देना चाहते हैं। पहले फ्रीडा पिंटो का नाम चर्चा में आया था, लेकिन दूसरे दिन ही खबर आ गई कि फ्रीडा को नहीं चुना गया है।अब बांड गर्ल के लिए निर्माता बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन के नाम पर विचार कर रहे हैं।
देखें : फराह खान की राह पर साजिद
ऎश विश्व सुंदरी रह चुकी हैं। उन्हें विश्व के कई देशों में जाना जाता है। वे हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है, इसलिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऎश्वर्या बांड गर्ल के रूप में नजर आ सकती है। पिछले कुछ महीनों से ऎश की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन आगामी दिनों में उनकी कई फिल्म देखने को मिलेंगी। 18 जून को रावण रिलीज हो रही है। इसके अलावा रजनीकांत के साथ एंधीरन, अक्षय कुमार के साथ एक्शन रीप्ले और रितिक रोशन के साथ गुजारिश आगामी महीनों में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications