ऐश्वर्या राय के बच्चे को लेकर सट्टा बाजार गर्म, करोड़ो की सट्टेबाजी

Aishwarya Rai
जब से बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय की गर्भवती होने की खबर आयी है तब से ही आये दिन उनकी प्रेंगनेंसी को लेकर नयी बातें सामने आ रही है। कभी कहा जाता है कि ऐश जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। तो कभी कहा जाता है कि वो लड़के के लिए आईवीएफ क्लीनिक में चक्कर लगा रही हैं।

अब एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है उनकी डिलेवरी डेट को लेकर। ऐसी खबर है कि ऐश नवंबर के दूसरे सप्ताह में मां बनेगीं। लेकिन किस डेट को, इस बात को लेकर सट्टा बाजार में सट्टेबाजी हो रही है। खबर आ रही है कि मैडम ऐश ग्यारह नवंबर साल दो हजार ग्यारह को अपनी बेबी को जन्म देगीं।

यानी की ये डेट 11.11.11 होगी जो कि काफी विरली होती है। ज्योतिष के मुताबिक इस डेट को पैदा होने वाले बच्चे काफी प्रतिभावान होते हैं। चूंकि बच्चन परिवार ज्योतिष और धार्मिक पूजा-पाठ में काफी भरोसा रखता है इसलिए हो सकता है कि इस दिन उनकी बहू, उनके परिवार की चौथी पीढ़ी को जन्म दें।

सबसे ज्यादा सट्टा इसी दिन पर लगा है। वैसे सट्टा 14 नवंबर यानी बालदिवस पर भी लगा है। खैर जो भी होगा ये तो आने वाले कुछ दिनों में पता चल ही जायेगा लेकिन इतना तय है कि जितना अपने बच्चे को लेकर बच्चन परिवार बेकरार और उत्साहित है उससे कहीं ज्यादा देश के लोग हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X