स्वाइन फ्लू से पीडि़त ऐश्वर्या?

अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉटकॉम' पर शनिवार को सिंगापुर से भेजे पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा, "एश्वर्या छाती के संक्रमण से बीमार हैं और उन्हें फ्लू जैसे लक्षण हैं। उन्हें कल तेज बुखार था लेकिन आज वह कुछ कम हुआ है।"
उन्होंने कहा, " ऐसे समय में बच्चों से दूर होना और उनकी देखभाल के लिए वहां नहीं होना चिंताजनक है। भले ही वे परिपक्व, विवाहित और जिम्मेदार हों लेकिन बच्चे हमेशा बच्चे ही रहते हैं।"
अमिताभ बच्चन इलाज कराने गए अपने मित्र अमर सिंह को देखने के लिए इस समय सिंगापुर में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











