कमबैक फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या करेंगी ढिशूम ढिशूम.. कान्स में दिखेगा फर्स्ट लुक
Pics: कान समारोह में ऐश्वर्या राय
मजबूत पटकथा का दावा करने वाली इस फिल्म 'जज्बा' का पहला लुक कान्स फिल्म उत्सव 2015 में दिखाया जायेगा। इस बात की जानकारी संजय गुप्ता ने ही मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि यह महिला प्रधान फिल्म नहीं है क्योंकि फिल्म में ऐश्वर्य हैं, सिर्फ इसलिए हमें फिल्म को महिला प्रधान फिल्म का तमगा नहीं देना चाहिए। मेरे लिए, वह फिल्म का हीरो हैं।"
हालांकि ऐश के लिए एक्शन करना कोई पहली बार नहीं है इससे पहले वो धूम 2 में एक्शन रोल कर चुकी हैं इसलिए वो 'जज्बा' को लेकर परेशान औऱ नर्वस नहीं हैं। मालूम हो कि साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। कहा जा रहा था कि वो फिल्म निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म से वापसी करेंगी लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म फिलहाल रुक गई है। इसलिए अब रूपहले पर्दे पर ऐश्वर्या संजय गुप्ता की फिल्म से वापसी करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications












