तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai ने उतारी अपनी शादी की सबसे बड़ी निशानी, लोग बोले- ये क्या कर दिया...

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai ditches her wedding ring amit divorce rumours: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। जी हां, पिछले लंबे समय से दोनों के रिश्ते में दूरियां नजर आ रही हैं, लेकिन दोनों की यह दूरियां तब ज्यादा दिखीं जब ऐश्वर्या और अभिषेक को अलग-अलग अंबानी शादी में देखा गया। जिसके बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक के तालक की खबरें आग की तरह फैलने लगीं, लेकिन इन अफवाहों के बीच ना तो कपल ने चुप्पी तोड़ी है और ना ही कपल ने कोई पुष्टी की है। ऐसे में हाल ही में ऐश्वर्या राय को एक इवेंट में देखा गया जहां वह बेटी आराध्या के साथ नजर आईं, लेकिन इस दौरान फैन्स ने कुछ ऐसा नोटिस किया जिसे देख लोग हैरान रह गए।

बिना शादी की अंगूठी के दिखीं ऐश्वर्या राय
जी हां, बीते दिन ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ एक इवेंट में देखा गया, लेकिन इस दौरान उनकी उंगली में हमेशा नजर आने वाली उनकी शादी की अंगूठी गायब दिखी। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों का तलाक तो नहीं हो रहा है। ऐश्वर्या को अंगूठी के बिना देख लोगों ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी। जहां एक यूजर ने कहा- अंगूठी नहीं है उंगली में बस सब ठीक हो दोनों के बीच तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- कुछ दिनों पहले अभिषेक भी बिना सगाई की अंगूठी के नजर आए थे। वहीं तीसरे ने लिखा- आराध्या हमेशा हर इवेंट में मां का हाथ पकड़े दिखती हैं। ऐसे में बेटी की पढ़ाई पर भी असर पड़ता होगा।

इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। वहीं 17 साल बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें सुन फैन्स भी निराश हैं। काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X