'प्रतीक्षा' की प्रतीक्षा पूरी, आज घर आयेगी बेबी बच्चन

Aishwarya Rai
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आज अपने घर आयेगी। बरसों से नन्हें बच्चे की किलकारी को सुनने के लिए तरस रहा बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' की प्रतीक्षा आज पूरी हो गयी है। आज नन्हीं कली और बच्चन खानदान की 'नौंवी बच्चन' अपनी मां ऐश के साथ घर आयेगी। डाक्टरों ने ऐश और ऐश बेबी की हेल्थ को देखते हुए दोनों को आज डिस्चार्ज करने की अनुमति दे दी है।

अमिताभ के करीबियों का कहना है कि बच्चन खानदान ने अपने नये मेहमान के स्वागत की विशेष तैयारी की है। वैसे तो ऐश की बेबी की फोटो को सार्वजनिक करने पर पाबंदी है लेकिन जिन लोगों ने बच्चन बेबी को देखा है उनका कहना है कि बेटी बिल्कुल अपनी मम्मी जैसी है। उसकी आंखे बिल्कुल अपनी मां जैसी यानी ग्रीन है। लोगों का कहना है यह दूसरी सुंदरी है जो धरती पर अवतरित हुई है।

गौरतलब है कि बेबी ऐश ने बुधवार को जन्म लिया था। उसके बाद दोनों ही लोग डॉक्टर्स की निगरानी में थे। डॉक्टरों का कहना है कि मां-बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें घर ले जाने में कोई परेशानी नहीं है। इसलिए आज ऐश और ऐश बेबी 'प्रतीक्षा' की प्रतीक्षा खत्म करते हुए घर जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X