..................... Aishwarya Rai disappears from L'Oréal's brand video, leaving fans furious after seeing Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

22 साल बाद ब्रांड वीडियो से क्यों गायब हुईं ऐश्वर्या राय? 'Cannes क्वीन' की जगह आलिया भट्ट को देख भड़के फैंस!

Cannes Film Festival: ऐश्वर्या राय बच्चन को कांस की क्वीन कहा जाता है क्योंकि वो हर साल इसका हिस्सा बनती रहती हैं। लेकिन इस बार के कांस फिल्म फेस्टिवल में वो नहीं नजर आईं और ना ही कोई उनकी बात कर रहा है।

Cannes Film Festival

ऐश्वर्या साल 2004 में लोरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाईं गईं थीं और तब से लगातार वो कान्स के रेड कार्पेट इस ब्रांड का जलवा बिखेर रही हैं।

Also Read
चंद व्यूज के चक्कर में Couple ने खुद लीक कर दिया Private Video, लोग मांग रहे हैं फुल क्लिप का Link!
चंद व्यूज के चक्कर में Couple ने खुद लीक कर दिया Private Video, लोग मांग रहे हैं फुल क्लिप का Link!

लेकिन इस बार फैंस को झटका लगा है क्योंकि मशहूर ब्रांड का एक वीडियो सामने आया है इसमें ऐश्वर्या नहीं दिख रही हैं। जिन फैंस ने पूरे साल इस दिन का इंतजार किया होगा उनको एक तगड़ा झटका लगने वाला है।

मशहूर होटल का वीडियो वायरल

ऐश्वर्या राय तो इस वीडियो में नहीं दिखी बल्कि आलिया भट्ट अब नजर आ रही हैं। बीते दिन कान्स के मशहूर मार्टिनेज होटल का ये वीडियो सामने आया जिसमें इस ब्रांड से जुड़े दुनियाभर के सितारे नजर आए लेकिन इस बार ऐश की जगह आलिया भट्ट ने ले ली थी। जैसे ही वीडियो सामने आया ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को ये नागवार गुजरा है और वो सोशल मीडिया पर लोरियाल को ट्रोल कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर सुंदरी कहां चली गई।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन कुछ खास अच्छा नहीं था। एक यूजर ने लिखा, ''ऐश्वर्या राय बच्चन कहां है।'' एक ने लिखा, ''इस बार ऐश गायब है।'' एक ने लिखा, ''ओह आलिया भट्ट नजर आ रही हैं, क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या के बिना भारत में लॉरियल का कोई अस्तित्व नहीं है।'' एक ने लिखा, ''@lorealparis आपने ऐश्वर्या राय के बजाय आलिया भट्ट को क्यों चुना?? सच में??'' एक ने लिखा, ''लेकिन ऐश्वर्या राय उस स्थान पर इससे कहीं अधिक की हकदार हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: aishwarya rai alia bhatt cannes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X