सबसे आकर्षक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं ऐश

ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रेगनेंसी की वजह से अभी फिल्मों से दूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से भी लम्बा समय गुजार चुकीं ऐश्वर्या का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपने करियर में अलग अलग निर्देशकों के साथ काम किया।

ऐश्वर्या ने टेलीविजन शो 'इंडियाज ग्लैम डिवा' में कहा, 'मुझे अलग अलग भूमिकाओं के लिए अलग अलग निर्देशकों के साथ काम करने की खुशी है। मैं हमेशा से ही अलग अलग निर्देशकों के साथ अलग अलग किरदारों पर काम करने की इच्छुक रही हूं।

इन दिनों अपनी चार माहिने की बेटी की देखभाल में व्यस्त ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में संगीत और नृत्य का आनंद लिया है, जो कि पर्दे पर उनके काम में नजर आता है।

ऐश्वर्या दूसरी एक्ट्रेस के साथ 'इंडियाज ग्लैम डिवा' में हिस्सा ले रही हैं। शो में इन सभी के बीच देश की सबसे आकर्षक अदाकारा का खिताब पाने की होड़ होगी। लोगों की वोटिंग के आधार पर विनर तय किया जाएगा।

साल 1997 में बॉबी देओल के साथ 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या को 1999 में आई संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' से लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने 'पिंक पेंथर 2' व 'ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस' जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X