'मैं उसकी ख्वाहिश बनना चाहती हूं जरूरत नहीं' अभिषेक के एक्सट्रा मैरिटल के बीच ऐश्वर्या राय के ये शब्द वायरल

Aishwarya Rai Best Dialogue: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बजाय प्रोफेशनल फ्रंट के अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले काफी समय से पति अभिषेक और पूरी बच्चन फैमिली से बिगड़े रिश्तों को लेकर तरह तरह की खबरें आई हालांकि किसी ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया। इसी बीच अब ऐश्वर्या राय बच्चन के कहे कुछ शब्द जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन-रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को 8 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में इस फिलम के आइकॉनिक सीन और डायलॉग्स काफी ज्यादा वायरल है। फिल्म में यूं तो ऐसवर्या का रोल काफी छोटा था लेकिन उन्होंने अपने किरदार से मूवी में जान फूंक दी थी। इस फिल्म में रणवीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय की जोड़ी को काफी पंसद भी किया गया था।
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय रणबीर कपूर से एक डायलॉग कहती हैं जो कि बॉलीवुड के बेस्ट डायलॉग्स में शामिल हो चुका है। ऐश्वर्या राय का ये डायलॉग है- "मैं उसकी ख्वाहिश बनना चाहती हूं जरूरत नहीं।" ऐश्वर्या के इस डायलॉग को फैंस को अब उनकी पर्सनल लाइफ के जोड़कर देख रहे हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का नाम अभिनेत्री निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक इसपर अभिषेक बच्चन और निमृत किसी ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications