बेटी बी के लिए कोई आया नहीं
बॉलीवुड में ज्यादातर मां बन चुकी एक्ट्रेस अपने नन्हे बच्चे की देखभाल के लिए आया पर निर्भर होती हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन इन सबसे अलग ही हैं। ऐश ने दूसरे सेलीब्रिटी की तरह अपनी लाड़ली बेटी की देख रेख करने के लिए किसी आया को नहीं रखा वो खुद ही अपनी नन्ही बेटी की देखभाल करती हैं।
बच्ची के डाइपर बदलने, खिलाने पिलाने और सुलाने तक का सारा जिम्मा ऐश ने खुद उठा रखा है। ऐश से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वो एक जिम्मेदार मां की तरह अपनी बच्ची की परवरिश कर रही हैं। यही कारण है कि बेटी के जन्म के बाद से उन्होंने मीडिया से दूरी बना रखी है।
हालांकि ओपराह विन्फ्रे के सम्मान में आयोजित पार्टी और रितेश जेनेलिया के रिसेप्शन में उन्होंने शिरकत की थी, लेकिन कैमरे से उनकी दूरी अब भी बरकरार है। जबकि कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फरहा खान ने अपने तीन बच्चों के लिए तीन आया, और संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने दो जुड़वा बच्चों के लिए दो आया रखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications