..................... Aishwarya Rai daughter Aaradhya Bachchan touched the feet of Kannada actor Shiva Rajkumar - Hindi Filmibeat

'संस्कार हों तो ऐसे...', Aaradhya Bachchan ने भरी महफ़िल में इस एक्टर के छुए पैर, लोगों ने की तारीफ

Aaradhya Bachchan Touched Feet Of Shiva Rajkumar

Aaradhya Bachchan Touched Feet Of Shiva Rajkumar: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन के साथ में उनकी अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि पिछले दिनों साथ में पूरे बच्चन परिवार को देखा गया और तभी से इन अफवाहों पर विराम लग गया। लेकिन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है।

हर तरफ आराध्या बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। कभी तो उन्हें मां ऐश्वर्या के साथ में एयरपोर्ट पर देखा जाता है तो कभी पापा के साथ में नजर आ जाती है। लेकिन अब इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक एक्टर के पैर छूती हुई और उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आई।

दरअसल यह वीडियो एक SIMMA Awards के दौरान का है। इस इवेंट में ऐश्वर्या राय के साथ में उनकी बेटी आराध्या भी नजर आई। जहां पर आराध्या को कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार के पैर छूते और उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन पहले उनको नमस्ते करती हैं और फिर उनके पैर छूती हैं।

अब आराध्या बच्चन का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कह रहा है कि "संस्कार हो तो ऐसे।" इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि "ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी मां है।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "हर माता-पिता को अपने बच्चों को ऐसे ही संस्कार देने चाहिए।"

Read more about: aaradhya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X