आराध्या बच्चन ने मधुर आवाज में गाया 'सारे जहां से अच्छा' देश भक्ति गीत, आवाज सुन लोग बोले- बहुत खूब...

Aaradhya Bachchan sing sare Jahan se acha patriotic song: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक ही बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। बता दें कि आराध्या बच्चन अभी सिर्फ 13 साल की हैं और आराध्या काफी होशियार हैं। स्कूल के सभी फंक्शन में वह काफी आगे रहती हैं पढ़ाई हो या गाना और डांस करना वह सभी में तेज हैं।
सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं आराध्या बच्चन
आराध्या बच्चन की उम्र अभी काफी छोटी है आराध्या ने अभी तक किसी भी फिल्म के प्रोजेक्ट पर ना काम किया है, ना ही किसी विज्ञापन में नजर आई हैं लेकिन फिर भी आराध्या काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के हजारों फैन पेज हैं जिसपर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर किया ही जाता है।
दिल को छू गई आराध्या बच्चन की सुरीली आवाज
वही हाल ही में 26 जनवरी के मौके पर आराध्या बच्चन के मधुर आवाज में गाए गए देशभक्ति गीत खास सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि यह थ्रोबैक वीडियो है, लेकिन फैन्स को यह वीडियो खास पसंद आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता सकता है कि आराध्या सफेद सूट और ऑरेंज दुपट्टा ओढ़े देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा' गाती नजर आ रही है। आराध्या के गाने का अंदाज और उनके एक्सप्रेशन लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फैन्स आराध्या की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।
आराध्या के वीडियो पर जमकर आए कमेंट्स
एक यूजर ने आराध्या के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहुत खूब आराध्या। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही प्यारी हो आराध्या आप। वहीं तीसरे ने लिखा- मल्टी टैलेंट है आराध्या में। भले ही यह आराध्या का वीडियो पुराना हो, लेकिन फैन्स को खास पसंद आ रहा है। वहीं आराध्या को पसंद करने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल भी वह देशभक्ति गीत का एक वीडियो शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications