ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या हैं स्कूल की Rockstar, गिटार पकड़ दिए ऐसे पोज, इंटरनेट पर छा गया VIDEO

Aishwarya rai Daughter Aaradhya Bachchan school singing performance: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
कभी वह एयरपोर्ट पर नजर आती हैं तो कभी वह मां के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच बच्चन परिवार जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। खास तौर पर लोग आराध्या को लेकर ज्यादा परेशान हैं। इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ ही लोग आराध्या को भी जमकर सर्च कर रहे हैं।
स्कूल से सामने आईं अनलीन झलकियां
बता दें कि आराध्या अभी 13 साल की हैं। जिनसे ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही बहुत प्यार करते हैं। आराध्या फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह बहुत पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके फैन पेज की लाइन लग गई है। वहीं हाल ही में आराध्या बच्चन की स्कूल से कुछ झलकियां देखने को मिल रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल की रॉकस्टार हैं।
वायरल हो रहीं तस्वीरें
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो और सुर्खियों में बनीं चंद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या को स्कूल में गाना, बजाना और डांस करना बेहद पसंद है उनके डांस वीडियो के बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आराध्या बच्चन हाथ में गिटार पकड़ी नजर आ रही हैं। आराध्या का यूं शर्माना और स्टाइल से खड़े होना फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने को बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
यूजर्स ने यूं किया कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आराध्या स्कूल की रॉकस्टार है तो वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा आराध्या को मां की परछाई हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मां ऐश्वर्या पर गई है आराध्या। बता दें कि आराध्या के इस वीडियो को देख लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications