..................... Aishwarya Rai Daughter Aaradhya Bachchan in devotion sang Ramayana chaupai, Throwback viral video - Hindi Filmibeat

ग्लैमर छोड़ भक्ति में लीन हुईं आराध्या बच्चन, कोयल से भी मीठी आवाज में गाई रामायण की चौपाई, VIRAL हुआ VIDEO

Aaradhya Bachchan

Aaradhya Bachchan absorbed in devotion sang Ramayana chaupai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

ऐसे में दोनों के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी चर्चाओं में हैं। आराध्या अभी 13 साल की हैं लेकिन हर कोई उनकी तारीफ करता है।

बेहद पॉपुलर हैं आराध्या
आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में फैन पेज हैं। आराध्या इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। फिलहाल तो आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है आराध्या की तारीफ करता नहीं थक रहा है। जी हां, पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन रामायण की चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी' गाती सुनाई दे रही हैं।

भक्ति में लीन हुईं आराध्या
इस वीडियो में आराध्या की मीठी आवाज सुन लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि आराध्या इतनी छोटी उम्र में भी इतना अच्छा गाना गा लेती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या ना सिर्फ भजन गाती नजर आ रही हैं बल्कि आराध्या भक्ति में लीन होकर नाचती भी दिखाई दे रही हैं। फैन्स को आराध्या का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

आराध्या की आवाज सुन तारीफ करते नहीं थके लोग
इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कितनी मीठी आवाज है आराध्या की तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा ऐश्वर्या ने बहुत ही अच्छी परवरिश की है आराध्या की। वहीं दूसरे यूजर्स कमेंट सेक्शन में ही जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर आराध्या का यह वीडियो छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X