..................... Aishwarya Rai danced with Abhishek Bachchan, Aaradhya kept smiling after seeing this scene - Video - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय ने किया डांस, ये नजारा देख कर मुस्कुराती रहीं आराध्या- Video

aishwarya rai bachchan abhishek bachchan

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Dance Video- ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के वीडियोज इस वक्त सामने आकर वायरल हो जाते हैं। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा।

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ऐश अभिषेक साथ में मस्ती कर रहे हैं और दोनों के बीच सबकुछ सही हो चुका है तो रुक जाइए.. दरअसल ये पुराना वीडियो है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं और उनके साथ आराध्या भी हैँ। दोनों डांस कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि दोनों काफी खुश हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं लोग

इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की काफी समय खराब साथ में दिखे जैसे कि।'' एक ने लिखा, ''बच्चन परिवार ने उसका करियर खराब कर दिया।'' एक ने लिखा, ''चलो कोई तो खुश है।'' एक ने लिखा, ''अभिषेक बच्चन इसका प्रमुख उदाहरण हैं - लंगूर के हाथ में अंगूर।'' एक ने लिखा, ''ये कौन सा वर्ल्ड कप है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

चल रहा है विवाद

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर इस वक्त कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐश अभिषेक एक साथ नहीं रहते हैं और ना ही कहीं साथ में जाते हैँ। कुछ समय पहले अनंत अंबानी की शादी में दोनों लोग अलग अलग पहुंचे थे इसके बाद चर्चा हुई थी कि दोनों का अब तलाक होने वाला है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X