ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक संग ऐश्वर्या राय ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैन्स बोले- नजर ना लगे अब...

Aishwarya Rai Dance with Abhishek Bachchan And Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
बीते दिनों उनके तलाक की खबरें काफी तेज थीं। जी हां, ऐश्वर्या और अभिषेक लंबे समय से एक साथ नजर नहीं आए थे जिस वजह से दोनों के तलाक की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं, लेकिन लगता है कि अब तलाक की खबरों पर विराम लग रहा है।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं ऐश-अभिषेक
बीते कुछ दिनों से कपल को कभी शादी के फंक्शन में देखा जा रहा है तो कभी दोनों को बेटी आराध्या के स्कूल एनुअल डे पर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। जिससे फैन्स को लगने लगा है कि अब दोनों के बीच सब ठीक है, लेकिन दोनों की पर्सनल लाइफ इतनी सुर्खियों में रही जिस वजह से हर कोई दोनों के बारे में जानने में अधिक उत्साहित हैं। इन दिनों बच्चन परिवार के नए पुराने वीडियो सुर्खियों में बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया ऐश्वर्या-अभिषेक और अमिताभ का ये वीडियो
जी हां, हाल ही में बच्चन परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह एक थ्रोबैक वीडियो है लगभग 16 साल पुराने इस वीडियो में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या गुलाबी लहंगे में सजी नजर आ रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन काले सूट में नजर आ रहे हैं और अभिषेक बच्चन सफेद रंग के शिमरी सूट-बूट में दिखाई दे रहे हैं। तीनों मिलकर अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'कजरारे' पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में तीनों का बॉन्ड काफी खूबसूरत दिख रहा है। हालांकि अब फैन्स का तीनों को इस तरह साथ में देखना मुश्किल हो गया है।
वीडियो देख फैन्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि यह वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करेत हुए कहा- नजर ना लगे अब बस। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- बच्चन परिवार साथ में कितना अच्छा लगता है, लेकिन अब काफी कुछ बदलता नजर आ रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- अब तक का बेस्ट सॉन्ग है ये।


Click it and Unblock the Notifications