ऐश्वर्या राय-जया बच्चन का इमोशनल वीडियो, सास की बातें सुन फूट-फूट कर रो पड़ी बहू ऐश
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। थ्रोबैक वीडियो में जया बच्चन और ऐश्वर्या का स्नेह और प्यार देखने को मिला। सास बहू के इस वीडियो को फिलहाल खूब पसंद किया जा रहा है। अभी तक कई फैंस ने इसे शेयर किया और लाइक किया है।
ऐश्वर्या राय की सास जया और सुसर अमिताभ बच्चन के साथ बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। ऐश्वर्या खुद बेटी अराध्या संग पूरे परिवार की खूब तस्वीरें शेयर करती हैं। बच्चन परिवार की बॉन्डिंग तस्वीरों और वीडियो में खूब देखने को मिलती है।
इसी राह में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खासा वायरल हो रही है। इस वीडियो में जया बच्चन किसी इवेंट में नजर आ रही हैं। यहां ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन के साथ बैठी हैं। वहीं जया स्टेज से वह बहू के लिए कहती नजर आ रही हैं कि वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं कि ऐश्वर्या राय जैसी खूबसूरत लड़की उनकी बहू हैं।


Click it and Unblock the Notifications