PICS: 20 साल बाद ऐश्वर्या फिर बनीं MISS WORLD
सब कुछ वैसा ही था, कई खूबसूरत हसीनाएं, दुनिया के कई देश और ये ब्यूटी क्वीन्स अपने अपने देश को रिप्रेसेंट करती हुईं। इनके बीच वो चेहरा जो एक ताज पहनते ही दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बन गया। बीस साल पहले जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था तो शायद उन्हें भी नहीं पता था कि ज़िंदगी उन्हें कहां ले जाएगी।
बीस साल बाद मिस वर्ल्ड के मंच पर सब कुछ वैसा ही था, सिवाय इसके कि इस बार ऐश्वर्या के साथ थे हबी अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या। ऐश्वर्या को अब तक की सबसे खूबसूरत मिस वर्ल्ड के ताज से नवाज़ा गया। मिस वर्ल्ड फिनाले के 64वें आयोजन पर ऐश्वर्या को ये पुरस्कार दिया गया। मंच का मानना था कि ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने काम से भी समाज को सुधारा है। इस मौके पर ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!


Click it and Unblock the Notifications