आराध्या बच्चन को कंट्रोल करके रखती हैं मां ऐश्वर्या राय ? बोलीं- मैं कोशिश करती हैं कि अपनी बेटी को...

Aishwarya rai

Aishwarya rai control her daughter Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं साथ ही ऐश्वर्या बहुत ही पॉपुलर मॉडल भी हैं। देश विदेश में उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने टैलेंट से फैन्स का दिल जीता है। बता दें कि ऐश्वर्या अपनी फैन्स की फेवरेट होने के साथ ही अपनी बेटी की भी फेवरेट हैं।

ऐश्वर्या राय को जब भी देखा जाता है वह बेटी आराध्या के साथ ही नजर आती हैं। चाहें कोई इवेंट हो या कोई फंक्शन ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़ते हुए ही चलती हैं। दोनों को कई बार साथ में ट्रैवल करते भी देखा जाता है, लेकिन एक्ट्रेस से ऐश्वर्या से आराध्या के पैपराजी रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो इस सवाल पर एक्ट्रेस अपनी राय रखती नजर आती हैं।

ऐश्वर्या कहती हैं कि वह अपनी बेटी को कंर्फटेबल फील करवाने की कोशिश करती हैं। खास तौर पर मीडिया और पैपराजी के सामने। एक्ट्रेस कहती हैं कि वह आराध्या को पैपराजी कल्चर के बारे में भी समझाती हैं। ऐश्वर्या बताती हैं कि वह अपनी बेटी से इसी बार में बात करती हैं और उन्हें कुछ चीजें जो समझानी होती हैं उसे मजेदार अंदाज में समझाने की कोशिश करती हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह जब भी कार से निकलती हैं पैपराजी की भारी भीड़ जमा हो जाती है और ऐसे में वह आराध्या को भी समझाती हैं और खुद भी सामान्य रहने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या कहती हैं कि मैं आराध्या को सब कुछ बड़े ही मजेदार अंदाज में सिखाती हैं जिससे की उसे कुछ अजीब ना लगे।

ऐश्वर्या आगे कहती हैं कि कभी-कभी तो कुछ ऐसा हो जाता है कि मुंह से निकलता है कि ओ गॉड! लेकिन फिर भी कहती हूं की नॉर्मल रहो और हर पल को एंजॉय करो। बाहर चाहें जो कुछ भी हो लेकिन उसका प्रभाव आप पर नहीं पड़ना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X