इंतजार का लें मजा..9 अक्टूबर बड़े पर्दे पर दिखेंगी ऐश!
ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म जज्बा को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, फिल्म रिलीज को लेकर भी उनमें काफी उत्सुकता है कि इतने सालों के बाद आखिर उन्हें कब बड़े पर्दे पर ऐश्वर्या दिखेंगी। हालांकि, फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने फिल्म रिलीज को लेकर हिंट जरूर दिया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
संजय गुप्ता ने रिलीज डेट को लेकर अभी तक संशय बनाए रखा है। उन्होंने ‘जज़्बा' का प्रदर्शन नौ अक्टूबर को रखने के संकेत दिए हैं, लेकिन साथ ही संस्पेंस भी बनाया हुआ है। आपको बता दें, इस फिल्म में ऐश वकील का किरदार निभाती नजर आएगीं। वहीं, फिल्म में शबाना आजमी और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।
दरअसल, संजय गुप्ता ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर पोस्ट डाला कि, ‘नौ अक्टूबर 2015 मेरे लिए इस साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा।' जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जज्बा 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस साल यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, चंदन रॉय सान्याल और जॉन अब्राहम ने मेहमान भूमिकाएं निभाई है। संजय खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications
