ऐश्वर्या राय के 41 साल के एक्टर ने रचा ली गुपचुप शादी, दुल्हन इतनी हसीन कि हर कोई ले रहा बलाईयां

Arjun Chidambaram Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अर्जुन चिदंबरम ने गुपचुप शादी रचाते हुए अपनी लाइफ की नई शुरूआत कर ली है। अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी रचा ली है। चेन्नई में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है।
यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में और बेहद सादगी से संपन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। अर्जुन और जयश्री की जोड़ी ने अपने इस खास दिन को बेहद शांत और निजी रखा, जिससे यह अवसर और भी खास बन गया।
पारंपरिक अंदाज में हुई शादी
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस जोड़ी की शादी की पहली तस्वीर सामने आई, फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयों से नवाजने लगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। जयश्री चंद्रशेखरन ने पारंपरिक तमिलनाडु ब्राइडल लुक अपनाया था। उन्होंने मदीसर साड़ी और अंडाल कोंडाई स्टाइल हेयरबन में अपने ब्राइडल अवतार को कंप्लीट किया।
वहीं अर्जुन चिदंबरम ने सादगी से भरे पारंपरिक परिधान में खुद को सजाया। उन्होंने सिल्क की सफेद धोती (पंचकच्छम) और मैचिंग शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद शानदार लग रहे थे। दोनों का ये ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे है।
रिसेप्शन की तस्वीरेंआईं सामने
शादी के बाद अर्जुन चिदंबरम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में अपने वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस और दोस्तों ने पोस्ट किया था। रिसेप्शन के दौरान अर्जुन ने ब्लैक टक्सीडो पहना था, जबकि जयश्री ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आईं। दोनों की जोड़ी बेहद शानदार दिखी और रिसेप्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
