..................... Aishwarya Rai celebrates Holi with Abhishek Bachchan and their daughter Aaradhya Ditched In Laws - Hindi Filmibeat

ससुरालवालों से अलग जाकर Aishwarya Rai ने मनाई होली, पति अभिषेक बच्चन को भी ले गईं अपने साथ और फिर...

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Bachchan Holi: ऐश्वर्या राय बच्चन ने होली अपने पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए मनाई। लंबे समय के बाद, ऐश्वर्या और अभिषेक को एक-दूसरे पर रंग डालते हुए सचमुच मुस्कुराते हुए देखा। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ इस साल जलसा में होली नहीं मनाई।

25 मार्च 2024 को ऐश्वर्या ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ होली मनाई। एक्स पर एक्ट्रेस के फैन पेज पर शेयर की गई तस्वीरों में, उन्हें सफेद कुर्ता, ओवरसाइज्ड चश्मा और खुले बालों में देख सकते हैं। आराध्या और अभिषेक ने भी सफेद रंग के कपड़े पहने थे। पहली तस्वीर में हम ऐश्वर्या और अभिषेक को अपने दोस्तों के साथ रंगे चेहरों के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं।

एक दूसरी फोटो में, ऐश्वर्या ने आराध्या को गले लगाया और अपनी बाहों में पकड़ लिया। तस्वीरों में से एक में ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को अपने पूरे फ्रेंड ग्रुप के साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

24 मार्च 2024 को पूरे देश ने होलिका दहन मनाया. हर साल की तरह इस साल भी बच्चन परिवार के घर में होलिका दहन धूमधाम से मनाया गया। ऐश्वर्या राय ने होली भले ही अपने ससुराल वालों के साथ नहीं मनाई लेकिन वो होलिका दहन में अपने ससुराल वालों के साथ ही थीं।

कुछ साल हो गए हैं, जब से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें लगातार इंटरनेट पर आ रही हैं। एक्ट्रेस के 50वें बर्थडे पर अभिषेक के फॉर्मल विश ने अफवाहों को हवा दी। इसके तुरंत बाद, अभिषेक की गुम हुई शादी की अंगूठी ने लोगों को और बोलने का मौका दे दिया।

इस सब के बीच, टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन वे आराध्या के लिए एक साथ थे। हालांकि, मीडिया इस तरह की अफवाहों से भरा हुआ है, लेकिन एक-दूसरे से प्यार करने वाले जोड़े ने कभी इन तरह खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया, और वो इन खबरों के बावजूद कई जगहों पर वो एक साथ नजर आए।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X